फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Farmers owe Rs 11.60 crore

Shravasti News: धान खरीद केंद्र पर किसानों का 11.60 करोड़ बकाया

Tue, 09 Jan 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 09 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers owe Rs 11.60 crore
अब तक 4,630 किसानों से खरीदा गया 3,188 एमटी धान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। जिले में धान खरीद लक्ष्य से लगभग 1,600 मीट्रिक टन कम है। वहीं क्रय केंद्रों पर किसानों का ग्यारह करोड़ साठ लाख रुपये बकाया है। धान खरीद की समयसीमा को देखते हुए विभाग निर्धारित समय में लक्ष्य से अधिक धान की खरीद को लेकर आशान्वित है।

जिले में धान खरीद के लिए 4,800 मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए 29 फरवरी तक इसे पूरा करने का निर्देश दिया गया था। जिसके सापेक्ष शनिवार तक जिले में 4,630 किसानों से 3,188 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। जो लक्ष्य से 1,600 मीट्रिक टन कम है। किसानों को धान के एवज में 5,626 लाख रुपये का भुगतान दिया जा चुका है। क्रय केंद्रों पर किसानों का अभी 1,160 लाख रुपये बकाया है। विभाग के अनुसार किसान अब तक गेहूं आदि की बोआई, सिंचाई व उर्वरक का छिड़काव करने में व्यस्त थे। जिसके कारण धान खरीद की गति धीमी हो गई थी। अभी धान खरीद 50 दिन से अधिक का समय शेष है। ऐसे में विभाग निर्धारित समयावधि में लक्ष्य से अधिक धान की खरीद होने की उम्मीद है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी नरेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि विगत वर्ष की अपेक्षा इस बार धान खरीद की स्थिति बेहतर है। उम्मीद है हम लक्ष्य को जल्द पूरा कर लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed