{"_id":"60031e318ebc3e2e7841a617","slug":"farmers-income-will-double-srawasti-news-lko560175211","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की आय होगी दोगुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की आय होगी दोगुनी
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रदेश में किसानों की वर्तमान आय को दोगुना करने के लिए कृषि व कृषि आधारित अन्य गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इनमें पशुपालन, बागवानी, गन्ना आदि कृषि आधारित सम्मिलित उद्योग को विकसित कर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से किसान कल्याण तथा किसानों की आमदनी दोगुना करने का अभियान प्रदेश सरकार द्वारा किसान कल्याण मिशन के रूप में चलाया जा रहा है। यह अभियान जिले के सभी विकास खंडों में तीन चरणों में चलेगा।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी टीके शिबु ने बताया कि प्रत्येक बुधवार को जिले के प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्रों में आच्छादित होने वाली दो विधानसभा क्षेत्रों के एक विकास खंड में किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत गोष्ठी प्रदर्शनी, मेला लगाकर किसानों को विभिन्न फसल उत्पादों, उद्यमों आदि के विषय में जागरूक किया जा रहा है। इसमें किसानों को कृषि, सहवर्गी सेक्टर की वृहद प्रदर्शनी आयोजित करते हुए किसानों को विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है।
साथ ही स्थानीय स्तर पर लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यमिता इकाइयों तथा ग्राम्य विकास के आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के द्वारा उत्पादित प्रमुख उत्पादों की प्रदर्शनी लगवाई जा रही है। इस जागरूकता अभियान में प्रगतिशील किसानों को रोल माडल के रूप में सम्मानित किया जा रहा है। साथ ही किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड भी वितरित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं संशोधित मौसम आधारित फसल बीमा योजना का शिविर लगाकर छूटे हुए किसानों का पंजीकरण भी किया जा रहा है।