{"_id":"6a67a29297acdfab9607782d","slug":"farmers-body-found-floating-in-the-canal-shravasti-news-c-104-1-srv1004-121959-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: नहर में उतराता मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: नहर में उतराता मिला किसान का शव
Mon, 27 Jul 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के ग्राम केरवनिया में नहर में एक युवक का शव उतराता मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।
मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके पति श्रवण कुमार (32) रविवार दोपहर तीन बजे भैंस चराने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह वह नहर के निकट गईं तो उनका शव नहर में उतराते मिला। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे एएसपी चंद्रकेश सिंह ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही फाेरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा और उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।