फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Even the sun could not bring relief from the scorching cold

धूप भी नहीं दिला सकी हाड़कंपाऊ ठंड से राहत

Fri, 21 Jan 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Even the sun could not bring relief from the scorching cold
भिनगा में धूप निकलने के बाद भी अलाव तापते लोग - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। नेपाल के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी व लगातार चल रही तेज पश्चिमोत्तर हवा के कारण मौसम का पारा लुढ़क रहा है। शुक्रवार दोपहर बाद निकली धूप भी लोगों को कंपकंपाती ठंड से कोई राहत नहीं दिला पाई। दिनरात ठिठुरन के कारण जहां लोग खुद को ठंड से बचाने का प्रयास करते देखे जा रहे हैं। वहीं सरकारी कार्यालयों के कामकाज में भी ठंड का व्यापक असर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

तराई में मौसम पूरी तरह से ठंडा हो चुका है। विगत कई दिनों से लगातार चल रही पश्चिमोत्तर हवा के कारण ठंड काफी बढ़ गई है। वहीं नेपाल के पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी से जिले में भी ठिठुरन काफी बढ़ गई है। जिले में मौसम का पारा गुरुवार रात लुढ़क कर पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ऐसे में बढ़ी ठिठुरन ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन

तापमान में अचानक आई इस गिरावट के कारण लोग गर्म कपड़ों में भी ठंड से कंपकंपाते देखे जा रहे हैं। हाड़कंपाऊ ठंड से सिर्फ इंसान ही नहीं मवेशियों को भी ठिठुरने पर विवश कर दिया है। शुक्रवार दोपहर बाद धुंध व बदली की चादर चीरकर सूरज दिखाई दिया। धूप देख लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लेकिन तेज बर्फीली पश्चिमोत्तर हवा के कारण लोगों को धूप का कोई असर नहीं हुआ। लोग धूप में भी कंपकंपाते नजर आए। ठिठुरन का असर लोगों के दैनिक जीवन पर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक तरफ जहां ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पूरे दिन अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं नगरीय क्षेत्रों में लोग ठंड से बचने के लिए रूम हीटर व ब्लोवर आदि के सामने बैठे नजर आ रहे हैं। अचानक बढ़ी इस ठंड का असर सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी पड़ रहा है। ठंड से बेहाल कर्मचारी उससे बचने के लिए काम काज छोड़ धूप व अलाव का सहारा लेते देखे जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान में उतार चढ़ाव का क्रम जारी रहेगा। इस बीच बरसात की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। बदली व कोहरा छाया रह सकता है। इस बीच बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed