फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Erosion intensifies in Labudwa, six houses are at the mouth of Rapti

Shravasti News: लैबुडवा में कटान तेज, छह घर राप्ती के मुहाने पर

Mon, 18 Aug 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 18 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Erosion intensifies in Labudwa, six houses are at the mouth of Rapti
इकौना के लैबुड़वा में कटान कर रही राप्ती। संवाद
इकौना (बहराइच)। जलस्तर घटने के साथ ही लैबुडवा गांव में राप्ती ने कटान तेज कर दिया है। खेतों के साथ ही नदी तेजी से घरों को निशाना बना रही है। गांव के छह घर नदी के मुहाने पर पहुंच गए हैं जो कभी भी कट सकते हैं।
विज्ञापन


कटान के चलते इकौना तहसील के लैबुडवा निवासी सरबजीत यादव, दिनेश यादव, राकेश यादव, राघवराम यादव, बबलू, छेदीराम व तिलकराम के घर राप्ती के मुहाने पर पहुंच गए हैं। सभी अपने परिजनों के साथ घरों को तोड़ रहे हैं। कई अन्य ग्रामीण गांव को कटान से बचाने के लिए नदी के किनारे बांस-बल्ली से कटान रोधी स्पर बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


लैबुड़बा निवासी पीड़ित राघवराम ने बताया कि बीते साल नदी में उनके बेटे का घर समा गया था और इस बार उनका व दो बेटों का घर कट रहा है। प्रशासन से कई बार मदद मांगी गई, लेकिन कोई राहत व बचाव कार्य नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed