फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   encroachment

मार्ग की पटरियों पर अतिक्रमण बन रहा दुर्घटना का कारण

Wed, 11 Mar 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
encroachment
श्रावस्ती। बौद्ध परिपथ सहित जिले के अन्य मार्ग पूरी तरह अतिक्रमण की गिरफ्त में हैं। इसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद जिला प्रशासन के ध्यान नहीं देने से लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बौद्ध परिपथ के किनारे बसे इकौना, गिलौला, कटरा, मोहनीपुर सहित कई अन्य गांवों के लोगों ने मुख्य मार्ग की पटरी पर अतिक्रमण कर रखा है। यही स्थिति सिरसिया बहराइच मार्ग पर सरिया मिल, रतनापुर, सोनवा स्टोर, लक्ष्मननगर, फतुहापुर, खरगौरा मोड़, खैरी मोड़, भिनगा, फटवा, गुलरा, चिल्हरिया, सिरसिया बाजार, भुजंगा, भयापुरवा, लक्ष्मनपुर, बौरिहिवा, बंठिहिवा, पांडेपुरवा सहित कई अन्य मार्गों का भी है।
विज्ञापन

जहां मुख्य मार्ग अतिक्रमण के कारण यह संकरे हो चुके हैं। सबसे खराब स्थिति बदला नासिरगंज, परसा भिनगा, खरगौरा सेमरी, लक्ष्मननगर, गिलौला, खुटेहना व पयागपुर मार्ग की है। इसके बाद भी लोक निर्माण विभाग हरित पट्टी तो दूर मार्ग की पटरियों से भी अवैध कब्जा हटवाने की जहमत नहीं उठाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते आए दिन मार्ग दुर्घटना घटित होती रहती हैं। जिले में शायद ही कोई दिन ऐसा रहा हो जब अतिक्रमण के चलते किसी न किसी को अपनी जान जोखिम में न डालनी पड़ी हो। इसके बाद भी संबंधितों की ओर से ध्यान न दिए जाने के कारण लोगों में नाराजगी है। इस बारे में एडीएम योगानंद पांडेय ने बताया कि अतिक्रमण हटवाने के लिए स्थलों को चिह्नित कराया जा रहा है। जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed