फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Encroachment becoming a hindrance to compliance with traffic rules

यातायात नियमों के अनुपालन में बाधक बन रहा अतिक्रमण

Mon, 02 Nov 2020 09:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
Encroachment becoming a hindrance to compliance with traffic rules
श्रावस्ती। पुलिस विभाग की ओर से एक से 30 नवंबर तक यातायात माह मनाया जा रहा है। वहीं पुलिस की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान में अतिक्रमण बाधक बना हुआ है। इसके चलते जहां लोगों का राह चलना दूभर हो रहा है, वहीं मार्ग की पटरियों पर व्याप्त अतिक्रमण के कारण मार्ग दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

जिला पुलिस की ओर से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने व उसका अनुपालन कराने के लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जगह जगह बैनर व पोस्टर लगाकर पैदल यात्रियों को पटरियों पर चलने, वाहनों को मार्ग के किनारे पार्किंग करने आदि की नसीहत दी जा रही है। वहीं इसके विपरीत भिनगा व इकौना नगर सहित जिले के अन्य कस्बों व बाजारों में स्थानीय लोगों की ओर से मार्ग की पटरियों पर अतिक्रमण कर लिया गया है।
विज्ञापन

इससे न सिर्फ लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है, बल्कि अतिक्रमण के कारण वाहन चालकों को नियमों का अनुपालन करने में असुविधा हो रही है। इसी अव्यवस्था व अतिक्रमण के चलते आए दिन मार्ग दुर्घटनाएं व जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है। सबसे खराब स्थिति भिनगा की है, जहां पटरियों पर स्थानीय दुकानदारों की ओर कब्जा कर लिए जाने से भारी वाहनों का निकलना भी दूभर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है। इसके बावजूद पुलिस व जिला प्रशासन को अतिक्रमण हटवाने की याद नहीं आ रही है। वहीं इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे बताते हैं कि अतिक्रमण हटाने के लिए जल्द ही बैठक कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed