{"_id":"62b4a6019b7eb61ce3216f2d","slug":"emphasize-on-institutional-delivery-make-payment-on-time-srawasti-news-lko6365347183","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्थागत प्रसव पर दें जोर समय से कराएं भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्थागत प्रसव पर दें जोर समय से कराएं भुगतान
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य योजना की समीक्षा करती डीएम
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पर लोगों को स्वस्थ रखने का दायित्व है। इसलिए चिकित्सक से लेकर पैरामेडिकल कर्मी तक अपने दायित्व का निर्वहन कर लोगों को स्वस्थ रखें। जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर अधिक है। इसकी रोकथाम के लिए कारगर कदम उठाए जाएं। जिससे जिले में किसी भी गर्भवती, धात्री या नवजात की मौत न हो।
बैठक में डीएम नेहा प्रकाश ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी को एएनएम व आशा के कार्यों की समीक्षा कर लापरवाही बरतने वालों को दंडित करने का निर्देश दिया। साथ ही आरसीएच पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं का पंजीकरण का अपडेशन शत-प्रतिशत करने, अपडेशन में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक एवं डाटा इंट्री ऑपरेटर की लापरवाही पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया है कि डियु लिस्ट ढंग से तैयार करें ताकि कोई भी पात्र टीकाकरण से वंचित न रहे। साथ ही एएनएम व आशा के माध्यम से परिवार नियोजन के साधनों का प्रचार कर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ महिला व पुरुष नसबंदी पर बल देने को कहा। एनआरसी में अति कुपोषित बच्चों की समय से भर्ती कर उन्हें स्वस्थ बनाने, क्षय रोगियों को समय से दवा उपलब्ध कराने व उनका इलाज कर स्वस्थ बनाने पर बल दिया।
डीएम ने सभी अधीक्षकों को निर्देश दिया कि अधिकतम उपकेंद्र को प्रसव केंद्र के रूप में संचालित करें। साथ ही जो केंद्र पूर्व से संचालित हैं वहां प्रसव कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थियों एवं आशाओं के लंबित शुल्क का भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सीएचसी, पीएचसी एवं स्वास्थ्य केंद्रों में परिवार कल्याण साधन जैसे बिना चीरा, बिना टांका पुरुष नसबंदी, नलबंदी, कॉपर-टी, पीपीआईयूसीडी, गर्भ निरोधक गोलियां आदि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ अनुभव सिंह, सीएमओ डॉ. एपी भार्गव, एसीएमओ डॉ. मुकेश मातेनहेलिया, डॉ. संत प्रकाश, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी अभय प्रताप, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ, यूनिसेफ के प्रतिनिधि सहित सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।