{"_id":"68c5d396ae98d3c48104f7cc","slug":"eligible-students-will-get-scholarship-in-two-phases-shravasti-news-c-104-1-srv1004-114091-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पात्र विद्यार्थियों को दो चरणों में मिलेगी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पात्र विद्यार्थियों को दो चरणों में मिलेगी छात्रवृत्ति
Sun, 14 Sep 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। समाज कल्याण विभाग की ओर से कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही है। इसके तहत पात्र विद्यार्थियों को दो चरणों में छात्रवृत्ति का वितरण किया जाएगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति ने बताया कि अब तक कक्षा नौ व 10 के 5905 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है। इसके सापेक्ष विद्यालयों की ओर से 3060 विद्यार्थियों का डाटा फारवर्ड किया गया है, जबकि 42 डाटा अमान्य कर दिया गया है।
इसी तरह कक्षा 11 व 12 के 4132 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इनमें से 1817 विद्यार्थियों का डाटा विद्यालयों की ओर से फारवर्ड किया गया है, जबकि 19 छात्रों का डाटा कुछ कमियों की वजह से निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विद्यालयों की ओर से तीन जुलाई से सात सितंबर तक फारवर्ड किए गए 4877 विद्यार्थियों के डाटा का मिलान करने के बाद दो अक्तूबर को प्रथम चरण की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि समय सारिणी के अनुसार आवेदन किए गए अन्य विद्यार्थियों का डाटा छह नवंबर तक विद्यालयों की ओर से फारवर्ड किया जाएगा। इनमें से पात्र विद्यार्थियों को 31 दिसंबर को द्वितीय चरण में छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।