फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   election

चुनाव चिन्ह में किसी को इमली तो किसी को मिली चारपाई

Wed, 07 Apr 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
election
पुरानी तहसील जमुनहा के बाहर पोस्टर व बैनर बेचते लोग - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों को बुधवार को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। किसी को इमली तो किसी को धनुष, किसी को चारपाई। लोगाें को गदा, खड़ाऊं, त्रिशूल, धनुष, कुल्हाड़ी, केतली जैसे निशान दिए गए हैं। चुनाव चिन्ह पाते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई। प्रत्याशी अपने चिन्ह को अधिक से अधिक मतदाताओं के बीच ले जाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने लगे हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन के बाद बुधवार को चुनाव का दूसरा पड़ाव चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य पूरा हो गया। सभी पांचों विकास खंडों पर प्रधान, सदस्य ग्राम पंचायत व सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। चुनाव चिन्ह आवंटित करने के लिए हिंदी वर्णमाला का उपयोग किया गया है। इसमें क्रमवार जैसे जैसे नाम वर्णमाला में बढ़ता गया। वैसे वैसे प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह मिलता गया। चुनाव चिन्ह पाते ही प्रत्याशी अपने वोटरों को रिझाने के लिए हर मुमकिन कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधान पद हेतु क्रमश: अनाज ओसाता हुआ किसान, इमली, कन्नी, कार, किताब, कैमरा, कैरमबोर्ड, कोट, खड़ाऊं, गदा, गले का हार, घंटी, चारपाई, चूड़ियां, छत का पंखा, टेबिल लैंप, टोकरी, डेस्क, ड्रम, तांगा, तोप, त्रिशूल, दरवाजा, धनुष, धान का पेड़, पत्तियां, पहिया व पालकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्य जिला पंचायत के लिए कुल 28 चुनाव चिन्ह निर्धारित हैं। इसमें क्रमश: आरी, उगता सूरज, कप और प्लेट, कलम और दवात, कुल्हाड़ी, केतली, कैंची, क्रेन, खजूर का पेड़, गमला, गिटार, घुड़सवार, चश्मा, छड़ी, छाता, झोपड़ी, टाइपराइटर, टेलीफोन, टेलीविजन, ट्रैक्टर, ढोलक, तरकस, तराजू, ताला चाभी, थरमस, नाव, पिस्टल व फसल काटता किसान।

क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 28 व सदस्य ग्राम पंचायत के लिए कुल 18 सिंबल निश्चित थे। जिसका आवंटन किया गया है।
चुनाव कराने के लिए बुधवार दोपहर दो बजे के बाद से सभी विकास खंडों में प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व सदस्य ग्राम पंचायत के साथ जिले स्तर पर सदस्य जिला पंचायत के लिए सिंबल जारी कर दिया गया। सिंबल पाते ही लोग ब्लाकों के बाहर पोस्टर, माडल बैलेट पेपर समेत अन्य प्रकार की सामग्री के लिए लगे स्टाल पर पहुंच गए। प्रत्याशी ज्यादा से ज्यादा प्रचार सामग्री खरीद कर अपने मतदाताओं को रिझाने के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed