फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   election

चुनाव के बाद भी 82 फीसदी पंचायतों का नहीं हो पाएगा गठन

Tue, 06 Apr 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
election
श्रावस्ती। प्रधान पद पर होने वाले चुनाव के बाद भी लगभग 82 फीसदी पंचायतों का गठन नहीं हो पाएगा। इसका कारण है कि अधिकांश पंचायतों में सदस्य ग्राम पंचायत के लिए आवेदन ही नहीं आए। इसके चलते कोरम पूरा नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में अभी कई समस्याएं आना बाकी है। इसमें सबसे बड़ी समस्या है कि चुनाव के बाद भी कोरम के अभाव में पंचायतों का गठन नहीं हो पाएगा। इसके लिए उन्हें महीनों इंतजार करना पड़ सकता है। इसका कारण है कि नामांकन के दौरान सदस्य ग्राम पंचायत के लिए आवेदकों ने अपनी रुचि ही नहीं दिखाई। जिसके चलते 82 फीसदी पंचायतों में कोरम का संकट खड़ा हो गया है। यदि आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में सदस्य ग्राम पंचायत के लिए कुल 5091 पद हैं। इसके सापेक्ष कुल 4244 लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें से अधिकांश पंचायतों में कहीं तीन तो कहीं चार प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक सदस्य ग्राम पंचायत नामांकन
हरिहरपुररानी 773 719
गिलौला 1097 717
जमुनहा 1086 1100
सिरसिया 1100 849
इकौना 1035 859
कुल 5091 4244
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed