फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Elderly man killed, one injured in collision between two bikes

Shravasti News: दो बाइकों की भिड़ंत में वृद्ध की मौत, एक घायल

Sun, 21 Sep 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 21 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Elderly man killed, one injured in collision between two bikes
जमुनहा बाजार में मौत के बाद रोते-बिलखते लोग। - संवाद
तुलसीपुर/ गिरंट बाजार। बहराइच-जमुनहा मार्ग पर चिचड़ी चौराहे के पास शनिवार दोपहर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के परिजन एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच ले गए।
विज्ञापन


मल्हीपुर क्षेत्र के जमुनहा बाजार निवासी जमुना प्रसाद सोनी (60) शनिवार को खरीदारी करने के लिए बाइक से बहराइच जा रहे थे। सोनवा क्षेत्र में चिचड़ी चौराहा पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि जमुना प्रसाद सड़क पर दूर जा गिरे और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर आई सोनवा थाने की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में दूसरी बाइक पर सवार रिसिया क्षेत्र के जुमई पुरवा निवासी अब्दुल कादिर (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके परिजन एंबुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच ले गए, जहां से चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया।

सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed