{"_id":"6813bd9d18bab9f4cd02c17d","slug":"elderly-and-teenager-died-in-road-accident-shravasti-news-c-104-1-srv1002-110960-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: वाहनों की टक्कर से बुजुर्ग और किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: वाहनों की टक्कर से बुजुर्ग और किशोरी की मौत
Thu, 01 May 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 01 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर / गिरंट बाजार (श्रावस्ती)। अलग-अलग सड़क हादसों में वाहनों की टक्कर से एक बुजुर्ग और एक किशोरी की मौत हो गई।
हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम पकड़िया निवासी फौजदार (55) की पत्नी बीमार हैं। फौजदार बुधवार देर शाम बाइक से पत्नी की दवा लेने सोनवा के तुलसीपुर चौराहा आ रहा था। फौजदार जैसे ही तुलसीपुर चौराहे के निकट गैस एजेंसी के पास पहुंचा, तभी बहराइच की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी।
हेलमेट न लगाने के कारण घटना में फौजदार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान चालक पिकअप मौके पर वाहन छोड़कर भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल फौजदार को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया। वहां देर रात इलाज के दौरान फौजदार की मौत हो गई।
वहीं हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के बंजारनपुरवा निवासी ताजरून (13) बुधवार शाम दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ताजरून को टक्कर मार दी। इसमें ताजरून गंभीर रूप से घायल हो गई। ताजरून को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ला रहे थे, जिसकी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। हादसे के बाद दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया है।