फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Ekona Tehsil, Police Station and Police Lines Sanitize

इकौना तहसील, थाना व पुलिस लाइंस सैनिटाइज

Thu, 25 Jun 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Ekona Tehsil, Police Station and Police Lines Sanitize
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे अब न्यायालय परिसर भी अछूता नहीं है। ऐसे में गुरुवार को एसपी के निर्देश पर अग्निशमन कर्मियों ने इकौना तहसील व थाना सहित पुलिस लाइंस परिसर का सैनिटाइजेशन किया। वहीं एसपी ने सभी थाना व पुलिस चौकी को सैनिटाइज करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है। विगत दिनों न्यायालय परिसर में ड्यूटी कर रहे एक संविदा चिकित्सक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद न्यायालय कर्मियों का सैंपल लिया गया था। बुधवार को आई रिपोर्ट में एक न्यायालय कर्मी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

ऐसे में न्यायालय सुरक्षा में लगे पुलिस व पीएसी के जवानों में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने प्रभारी फायर सर्विस भिनगा वीरेंद्र कुमार को रिजर्व पुलिस लाइंस, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, भिनगा, इकौना व जमुनहा तहसील सहित सभी थानों व पुलिस चौकियों का सैनिटाइजेशन करने का निर्देश दिया है। इसके अनुपालन में गुरुवार को अग्निशमन केंद्र प्रभारी ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर पुलिस लाइंस, इकौना तहसील व थाने का सैनिटाइजेशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं बचाव को देखते हुए गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित सभी थानों, पुलिस लाइन, यूपी 112 में बिना थर्मल स्क्रीनिंग के लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके साथ ही यहां कोविड केयर हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। डेस्क पर तैनात कर्मचारी की ओर से थाना व कार्यालय में कार्यरत पुलिस अधिकारी, कर्मचारी सहित यहां आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके साथ ही लोगों के हाथों को सैनिटाइज कराया जा रहा है।

इतना ही नहीं बगैर मास्क लोगों को परिसर में प्रवेश से रोका जा रहा है। जिनके पास मास्क नहीं है, उन्हें मास्क भी प्रदान किया जाएगा। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन के बाद ही थाना सहित कार्यालय में आने वाले लोगों की प्रवेश दिया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed