फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Eight workers including ADO found absent

एडीओ सहित आठ कर्मी मिले नदारद

Fri, 11 Sep 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Eight workers including ADO found absent
श्रावस्ती। सरकारी कार्यालयों में तैनात अधिकारी व कर्मचारी लापरवाह हो गए हैं। जिन पर न तो विभागाध्यक्ष का अंकुश है और न ही उन्हें किसी का डर ही है। कर्मचारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह तीन दिन पूर्व ही उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर बना कर नदारद देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसका खुलासा शुक्रवार को सिरसिया ब्लॉक कार्यालय के निरीक्षण में हुआ। जब डीएम की जांच में चारों सहायक विकास अधिकारी सहित आठ कर्मी नदारद मिले। इतना ही नहीं कंप्यूटर आपरेटर का उपस्थिति पंजिका में 14 सितंबर तक का हस्ताक्षर मिला। अनुपस्थित कर्मचारियों का डीएम ने वेतन अदेय करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए बीडीओ निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी टीके शिबू ने शुक्रवार को सिरसिया ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने उपस्थित पंजिका देखा तो वह चकित रह गए। यहां तैनात चारों सहायक विकास अधिकारी नदारद मिले। इसके साथ ही तकनीकि सहायक महेंद्र कुमार, ब्लाक मिशन मैनेजर मनोज कुमार गुप्ता अनुपस्थित पाए गए। वहीं तकनीकि सहायक कमला प्रसाद मिश्र हस्ताक्षर बनाकर नदारद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर आपरेटर भावना की ओर से उपस्थित पंजिका में 14 सितंबर तक का अग्रिम हस्ताक्षर बनाया गया था। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन अदेय करने का बीडीओ को निर्देश दिया। वही हस्ताक्षर बनाकर नदारद अधिकारियों व कर्मचारियों से जवाब तलब करने का निर्देश दिया है।
इसके साथ ही एडवांस हस्ताक्षर बनाने पर कंप्यूटर ऑपरेटर भावना से भी स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक कार्यालय एवं कैंपस में साफ सफाई ढंग से न पाए जाने पर खंड विकास अधिकारी को साफ सफाई कराने के साथ ही पटरी से उतरी अन्य व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

उन्होंने ब्लॉक परिसर में संचालित बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण कर पोषाहार गोदाम भी जांचा। गोदाम में रखे पुष्टाहार के स्टाक का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए उप जिलाधिकारी भिनगा प्रवेंद्र कुमार को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कुमार हर्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed