फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Eight women laborers were scorched by lightning

बिजली गिरने से आठ महिला मजदूर झुलसीं, अस्पताल में भर्ती

Sun, 11 Jul 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Eight women laborers were scorched by lightning
जमुनहा (श्रावस्ती)। रामपुर पाझा में रविवार को धान की रोपाई करने गई महिला मजदूर बिजली गिरने से झुलस गई। अचानक बरसात होने के कारण वे सभी सेमल के पेड़ के नीचे बैठ गई थीं। इसी बीच हुए वज्रपात के कारण आठ महिला मजदूर उसकी चपेट में आकर झुलस गई। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बरगदहा व जमुनहा भवनियापुर निवासी बारह महिला मजदूरों की टोली रविवार को धान की रोपाई के लिए बरगदहा के मजरा रामपुर पाझा स्थित राप्ती नदी की कछार में गई थी। जहां सभी धान की रोपाई कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच अचानक करीब 11:30 बजे गरज चमक के साथ बरसात होने लगी। जिससे बचने के लिए सभी मजदूर बगल में लगे सेमर के पेड़ के नीचे चली गई, जहां सभी बरसात थमने का इंतजार कर रही थी। इसी बीच बिजली गिरने से आठ महिला मजदूर गंभीर रूप से झुलस गई। घायल टेपरा बरगदहा निवसिनी सलमा बेगम, जैतुन निशा, खलीकुन खलील, खलीकुन, जैनब खातून, कमरुल निशा, हदीसुन निशा व जमुनहा भविनयापुर निवासिनी जन्नतुन निशा को नदी के कछार से किसान साइकिल पर बैठाकर बरगदहा के टेपरी उनके घर ले गए। जहां सूचना के बाद पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed