फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Eight people found Corona positive, 32 healthy

आठ लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, 32 हुए स्वस्थ

Sun, 13 Sep 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Eight people found Corona positive, 32 healthy
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में आठ और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं संक्रमितों के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ ही 32 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रशासन की तमाम सख्ती के बावजूद लोग अब भी इसके प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में आठ और लोग कोरोना पाजिटिव मिले। इनमें इकौना के मुबारकनगर में एक, शास्त्री नगर में एक, चिचड़ी में एक, जगदीशपुर खांवा पोखर में एक, अंबेडकर नगर में एक, तिलकनगर में एक, सिरसिया बाजार में एक व चैलाही में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला।
विज्ञापन

इन सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं संक्रमित क्षेत्र के 200 मीटर परिधि में आने वाले क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ ही 32 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें इकौना बाजार निवासी पांच, भिनगा बाजार निवासी दस, मल्हीपुर बाजार निवासी एक, सिरसिया के बेचईपुरवा निवासी पांच, सिरसिया बाजार निवासी आठ, हरिहरपुररानी के परसा डेहरिया निवासी तीन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि कोरोना का कोई स्थायी इलाज नहीं है। एहतियात बरत कर ही इसके संक्रमण से बचा जा सकता है। ऐसे में जिलेवासियों से अपील है कि वह कोरोना प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन करें।
अब तक मिले 811 संक्रमित
जिले में अब तक 26894 लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच हुई है। इनमें से 26230 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। जिनमें 811 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 12 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है।

वहीं जिले में अब तक कुल 186 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इनमें से 107 कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं। जिनमें इकौना में 22, गिलौला में 21, भंगहा में 16, जमुनहा में 10, सिरसिया में 15 व भिनगा में 23 जोन सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed