{"_id":"621a6e0dfa05a77bd97f27db","slug":"eight-lakh-voters-will-decide-the-fate-of-23-candidates-srawasti-news-lko6195533137","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ लाख मतदाता करेंगे 23 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ लाख मतदाता करेंगे 23 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोलिंग बूथों को रवाना होते मतदान कार्मिक
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। 18वीं विधानसभा का चुनाव संपन्न कराने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियां के साथ साथ पुलिस बल बूथों की ओर रवाना हो गए। रविवार सुबह सात बजे से जिले के सभी बूथों पर मतदान होगा। इस दौरान दोनों विधानसभाओं के 23 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 8,08,133 मतदाता करेंगे। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके लिए पूरे जिले को तेरह जोन में बांटा गया है। इस दौरान 64 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
यहां इतने हैं मतदाता
विधानसभा कुल मतदाता पुरुष महिला अन्य
भिनगा 392650 209846 182775 29
श्रावस्ती 415483 219954 195517 12
कुल 808133 429800 378292 41
वोट मंत्र
* सवेरे सात से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे।
* मतदान केंद्र से 100 मीटर की परिधि में मोबाइल फोन, वायरलेस सेट प्रतिबंधित होगा।
* अस्त्र शस्त्र भी मतदान केंद्र के निकट नहीं ले जा सकेंगे।
* वोट डालने के लिए अपने वाहन का प्रयोग करने वाले मतदाता अपना वाहन मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर खड़ा करेंगे।
* मतदान करते समय गोपनीयता भंग करना अपराध है। इसके लिए सजा या जुर्माना हो सकता है।
ऐसे होगा मॉक पोल
मतदान से पूर्व सुबह छह से सात बजे तक मॉक पोल किया जाएगा। यह मॉक पोल प्रत्याशी या उसके प्रतिनिधि के सामने होगा। मॉक पोल के दौरान 50 मत डाले जाएंगे। जिसे बाद में इरेज कर दिया जाएगा। मॉक पोल पीठासीन अधिकारी द्वारा किया जाएगा।
विधानसभा क्षेत्र का नाम मतदान केंद्र
भिनगा 231
श्रावस्ती 262
बूथों पर लगेंगे चार पोस्टर
पहली बार सभी बूथों पर चार पोस्टर लगाए जाएंगे। एक में प्रत्याशियों की क्रमवार जानकारी होगी। दूसरे में सभी अधिकारियों के नाम नंबर अंकित होंगे। एक में कैसे मतदान करें इसका विवरण दर्ज होगा।
विज्ञापन
वोट डालने में परेशानी, तो यहां करें शिकायत
जिला निर्वाचन अधिकारी - 9454417538
पुलिस अधीक्षक - 9454400311
एसडीएम/एआरओ भिनगा 9454416088
एसडीएम/एआरओ इकौना 9454416089
पुलिस क्षेत्राधिकारियों के नंबर
भिनगा - 9454401379
इकौना - 9454401380
थानों के नाम व नंबर
भिनगा कोतवाली - 9454404304
सिरसिया - 9454404308
मल्हीपुर - 9454404307
गिलौला - 9454404305
इकौना - 9454404306
सोनवा - 9454404309
इन 12 दस्तावेजों को दिखाकर कर सकेंगे मतदान
श्रावस्ती। विधानसभा चुनाव में फोटो युक्त पहचान पत्र दिखा कर ही मतदान किया जा सकता है। मतदान के दिन मतदाता फोटो पहचान, आधार कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, बैंकों या डाकघरों द्वारा जारी किये गये फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किये गये स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र, राज्य सरकार, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी किए गये फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों या विधायकों अथवा विधान परिषद् सदस्यों को जारी किये गये सरकारी पहचान पत्र, यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र शामिल है।
13 जोन में बटा जिला
विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में 13 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 64 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। भिनगा विधानसभा क्षेत्र में 06 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में 07 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 35 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जो निरंतर अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर विधानसभा चुनाव के दौरान व्यवस्थाओं को चुस्त दुरूस्त रखेंगे।
इनके भाग्य का आज होगा फैसला
श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी से नीतू मिश्रा, इंडियन नेशनल कांग्रेस से मोहम्मद रमजान, समाजवादी पार्टी से मोहम्मद असलम राईनी, भारतीय जनता पार्टी से रामफेरन पांडे, पीस पार्टी से एहतशामुल हक खान, राष्ट्रीय जनतान्त्रिक भारत विकास पार्टी से दयाराम दास, जन अधिकारी पार्टी से मोल्हू राम, आम आदमी पार्टी से रत्नेश, सम्यक पार्टी से राजन सिंह, भारतीय सुभाष सेना से राजेन्द्र व निर्दल प्रत्याशी विजय कुमार एवं भिनगा विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी से अलीमुुद्दीन, भारतीय जनता पार्टी से पद्मसेन चौधरी, समाजवादी पार्टी से इंद्राणी देवी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से गजाला चौधरी, बहुजन महा पार्टी से प्रभाकर पांडे, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) से मनोज पाठक, आम आदमी पार्टी से सुनील कुमार, सम्यक पार्टी से रामरूप, आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन से आशिया, विकासशील इंसान पार्टी से रामकिशोर, निर्दल प्रत्याशी झलूसे व मोती के भाग्य का होगा फैसला।
महिला मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु पांच पिंक बूथ का निर्माण किया गया है। साथ ही 51 आदर्श मतदान केंद्र बनाये गए हैं।
जिले में कुल 92 क्रिटिकल मतदान केन्द्र है। जिसके अंतर्गत 201 क्रिटिकल मतदेय स्थल है। जबकि 16 वल्नरेबल मजरे है। जिनमें 308 मतदाताओं को चिह्नित किया गया है। 80 वर्ष से अधिक 138 मतदाताओं व 60 दिव्यांग मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया है। जबकि 1423 सिविल कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट का प्रयोग किया।
मतदान के लिए 3992 मतदान कर्मियों को लगया गया है। रिजर्व सहित 998 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं।
ईवीएम पोलिंग के लिए बैलेट यूनिट 907, कंट्रोल यूनिट 907 व वीवीपैट 907 लगाई गई हैं। रिजर्व में 170 बैलेट यूनिट, 170 कंट्रोल यूनिट व 233 वीवीपैट मौजूद हैं। पोलिंग पार्टियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 30 कंपनी केंद्रीय बल व एक प्लाटून तैनात किये गए हैं। इसके साथ ही एक कंपनी पीएसी बल व एक प्लाटून लगायी गयी है। 22 एफ एसटी, 18 एसएसटी, 14 क्यूआरटी व 78 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं।