फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Eight found infected including Policeman

पुलिस कर्मी सहित आठ मिले संक्रमित

Thu, 10 Sep 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Eight found infected including Policeman
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में गुरुवार को आई रिपोर्ट में मल्हीपुर थाने में तैनात एक पुलिस कर्मी सहित आठ संक्रमित मिले। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही जिले में 21 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रशासन की तमाम सख्ती के बावजूद लोग अब भी इसके प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं। जिले में गुरुवार आई रिपोर्ट में मल्हीपुर थाने में तैनात एक पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित मिला।
विज्ञापन

इसके साथ ही गिलौला के शिवबालकपुरवा में एक, इकौना के मुस्काबाद खरगौरा में दो, सिरसिया के निराला नगर में एक, नई बस्ती में दो व भिनगा के पुरानी बाजार में एक कोरोना संक्रमित मिला। इन सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं संक्रमित मरीजों के 200 मीटर परिधि में आने वाले क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके साथ ही मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने लोगों से अनावश्यक घर से बाहर न निकलने, मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की है।
इसके साथ ही जिले में 21 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें इकौना के पटेलनगर में दो, तेंदुआ में दो, रानीजोत में तीन, जयचंद्रपुर कटघरा एक, गिलौला बाजार एक, डिलवा में एक, भिनगा बाजार में छह, जमुनहा के त्रिलोकपुर में दो व जमुनहा बाजार के तीन लोग शामिल हैं।
सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि कोरोना का कोई स्थायी इलाज नहीं है। एहतियात बरत कर ही इसके संक्रमण से बचा जा सकता है। ऐसे में जिलेवासियों से अपील है कि वह कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन करें।
अब तक मिले 791 संक्रमित
जिले में अब तक 25351 लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 24226 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। 791 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 12 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिन स्थानों पर कोरोना संक्रमित मिले हैं वहां पर कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

जिले में अब तक कुल 185 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इनमें से 108 जोन अब भी सक्रिय हैं। इकौना में 22, गिलौला में 21, भंगहा में 16, जमुनहा में 10, सिरसिया में 14 व भिनगा में 23 जोन सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed