फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   E-rickshaw drivers clashed with each other for seating, five injured

श्रावस्ती: सवारी बैठाने को लेकर आपस में भिड़े ई-रिक्शा चालक, पांच घायल

Tue, 14 Feb 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 14 Feb 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw drivers clashed with each other for seating, five injured
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला में खुटेहना मार्ग पर थाने के बगल अवैध रूप से ई-रिक्शा व टैंपो स्टैंड का संचालन किया जा रहा है। मंगलवार को सवारी बैठाने को लेकर ई-रिक्शा संचालकों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोगों को चोटें आईं हैं। सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने मामले में बीच-बचाव कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सरयू नहर कॉलोनी गेट के निकट अवैध रूप से ई रिक्शा व टैंपो स्टैंड चलता है। मंगलवार को चंद्रावां निवासी ओमप्रकाश व डमरू अपना ई-रिक्शा लेकर पहुंचे थे। ओमप्रकाश का तो नंबर लग गया और वह सवारी बैठाने लगा, तभी डमरू भी बीच में आकर सवारी बैठाने लगा। जिससे विवाद बढ़ा और दोनों के परिवारीजन लाठी-डंडे के साथ पहुंच गए। मारपीट में शारदा यादव, ओमप्रकाश, डमरू, सरवन कुमार और श्याम बिहारी को चोटें आईं। थानाध्यक्ष गिलौला अखिलेश कुमार पांडे का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed