{"_id":"681fc9093f0c93007a01fda4","slug":"e-rickshaw-driver-kidnapped-the-girl-from-in-front-of-her-house-shravasti-news-c-104-1-srv1002-111164-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: ई रिक्शा चालक ने घर के सामने से बालिका का किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: ई रिक्शा चालक ने घर के सामने से बालिका का किया अपहरण
Sun, 11 May 2025 03:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 11 May 2025 03:15 AM IST
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका का शुक्रवार रात करीब नौ बजे घर के सामने से ई रिक्शा चालक ने अपहरण कर लिया। नाराज परिजनों ने इकौना थाने का घेराव व मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने बालिका को मोहनीपुर तिराहे के पास से बदहवास हालत में तलाश लिया। इस दौरान पुलिस ने भागते हुए एक संदिग्ध को पकड़ा। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं बालिका से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। उसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है।
इकौना से सटे एक गांव में शुक्रवार रात मांगलिक कार्यक्रम था। इस दौरान पहुंचे एक ई रिक्शा चालक ने घर के सामने मौजूद बालिका (8) को दबोच कर वाहन में बैठाया और भाग निकला। काफी देर तक बालिका का पता न चलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद परिजनों ने इकौना थाने पहुंच कर गुमशुदगी की तहरीर दी। नाराज ग्रामीणों ने थाने के गेट के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। जबकि महिलाएं थाने के अंदर पहुंच कर हंगामा करने लगी। इसे देखते हुए कटरा व गिलौला पुलिस बुलाई गई। वहीं नाराज लोगों ने जगतजीत इंटर काॅलेज के सामने बौद्ध परिपथ जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे एएसपी प्रवीण कुमार यादव ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
इसके बाद परिजन व ग्रामीणों ने पुलिस के साथ बालिका की तलाश शुरू कर दी। इस बीच बालिका थाना क्षेत्र के ही मोहनीपुर तिराहे के निकट मार्ग किनारे झाड़ी में बदहवास मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को देख पास से ही एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे पकड़ लिया गया। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। बालिका से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। उसे गंभीर हालत में सीएचसी इकौना लाया गया। वहां से बालिका को जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया गया था। हालत में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीओ के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।