फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Drunken husband only murdered his wife

नशे में धुत पति ने ही की थी पत्नी की हत्या

Sat, 30 May 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Drunken husband only murdered his wife
श्रावस्ती। नशे में धुत दंपति में विवाद हुआ तो पति ने पीट पीट कर पत्नी की हत्या कर दी। इसी के बाद पति फरार हो गया। मृतका के पुत्र ने पुलिस को दो लोगों के खिलाफ नामजद शिकायती पत्र दे दिया, जिनसे उनका जमीनी विवाद चल रहा था। यही नहीं घटना को मोड़ने के लिए विवाद का कारण आम बीनना बताया था। इस घटना का खुलासा एसपी ने किया। जांच के दौरान पुलिस ने जिस चारपाई की पटिया से महिला की पीट कर हत्या की गई थी, उसे बरामद कर लिया।
विज्ञापन

सिरसिया के मदारगढ़ में दो दिन पूर्व आम बीनने को लेकर एक महिला की पीट पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया था। मामले में मृतका के पुत्र ने पुलिस को शिकायत पत्र दिया था। इसमें उसने पड़ोसी व उसके पुत्र पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो मृतका का पति ही हत्यारा निकला। इसका खुलासा करते हुए एसपी अनूप सिंह व एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि शिकायत कर्ता बुधराम ने जांच के दौरान बताया कि वह ईट भट्ठे पर काम करता है।
विज्ञापन

उसके पिता जगराम ने घटना की रात करीब साढ़े 11 बजे भट्टे पर आकर बताया कि तुम्हारी मां आम बीनने गयी थी। इसी दौरान गांव के ही निरहे व उसके दो पुत्र शिवकुमार व मनोहर ने मिल कर लाठी डंडे से पीट कर उसे मार डाला। जब पुलिस उसकी शिकायत की तस्दीक करने पहुंची तो मृतका का पति जगराम घर से गायब था। इस पर जांच अधिकारी विनोद कुमार को मृतका के पति पर ही हत्या में शामिल होने की शंका होने लगी। पुलिस ने जब मामले की गंभीरता से जांच की तो पाया कि मृतका व उसका पति दोनों शराब पीने के आदी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की रात में दोनों पति-पत्नी ने साथ में ही शराब पी। इस दौरान पति-पत्नी में विवाद होने लगा। इस पर जगराम ने अपनी पत्नी कैलाशा को चारपाई की पटिया से काफी मारा पीटा। इससे उसकी मौत हो गई। इसी के बाद वह अपनी पत्नी को चारपाई पर लिटा कर फरार हो गया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चारपाई की पटिया व उसका शर्ट बरामद कर लिया। वहीं पुलिस ने हत्यारोपी जगराम को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed