{"_id":"612920718ebc3e6ee33a0140","slug":"drain-is-being-excavated-with-jcb-in-the-village-srawasti-news-lko5930193152","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में जेसीबी से की जा रही नाले की खुदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में जेसीबी से की जा रही नाले की खुदाई
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। कोरोना के कारण रोजगार के संकट से जूझ रहे कामगारों को मनरेगा के माध्यम से भी रोजगार नहीं मिल पा रहा। जरूरतमंदों को घर के आसपास ही मनरेगा के तहत रोजगार देने के सरकारी आदेश भी कागजी साबित हो रहे हैं। इसके चलते ही जमुनहा के ग्राम ददौरा में जलभराव की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए ग्राम प्रधान की तरफ से कराए जा रहे नाला निर्माण की खुदाई जेसीबी से करायी जा रही है।
क्षेत्रीय लोगों ने ग्राम पंचायत की ओर से मनरेगा के मजदूरों को न लगाकर जेसीबी मशीन का सहारा लिए जाने पर रोष जताते हुए इसका विरोध करने का ऐलान किया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान की मनमानी के चलते यहां के ग्रामीण रोजगार से वंचित हो रहे हैं। वहीं शासन के आदेश व निर्देश का भी उल्लंघन हो रहा है।
नाराज लोगों ने नाली निर्माण कार्य में मनरेगा श्रमिकों को लगाने व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी रामचन्द्र सिंह का कहना है कि उन्हें जेसीबी से नाले की खुदाई की जानकारी नही है जबकि खंड विकास अधिकारी जमुनहा जितेन्द्र नाथ दूबे ने बताया कि जेसीबी से नाली खुदाई का आदेश नही है यदि ऐसा है तो इसकी जांच कर कार्रवाई कराई की जाएगी।