{"_id":"6aca7ebd9d9fc246860d5c4a","slug":"drain-cleaned-farmers-heave-a-sigh-of-relief-shravasti-news-c-104-1-slko1011-123714-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: नाला साफ हुआ, किसानों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: नाला साफ हुआ, किसानों ने ली राहत की सांस
Sat, 10 Oct 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
परशुरामपुर बाजार स्थित नाले की सफाई करते सफाई कर्मी।
वीरपुर। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जोरडीह के परशुरामपुर बाजार में कूड़े से पटे नाले की सफाई करा दी गई है। इससे खेतों में भरा पानी निकलने का रास्ता साफ होने पर किसानों ने राहत की सांस ली है। किसानों की समस्या को नौ अक्तूबर के अंक में अमर उजाला ने ‘नाला बना कूड़ा घर, खेतों में डूबी मेहनत’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
इकौना तहसील क्षेत्र के परशुरामपुर बाजार से गुजरे इस नाले से विदुहनी, पंडितपुरवा, झंझार, रामपुर, खरगूपुर, महदेइया, दसियापुर और बगही समेत कई गांवों का पानी निकलता है। नाला सीधे कुआना नदी से जुड़ा है और किसानों के खेतों का पानी भी इसी से निकलता है। नाले में कूड़ा भरने से पानी की निकासी बाधित हो गई थी। इससे बारिश के पानी में फसल खराब होने की आशंका से किसान चिंतित थे।
समस्या का संज्ञान लेते हुए एसडीएम रवेंद्र कुमार के निर्देशन में शुक्रवार को सफाई कर्मियों की टीम ने नाले की सफाई कराई। इससे जलनिकासी का रास्ता साफ हुआ।