{"_id":"61cf3d6c3f7d830d976e8533","slug":"double-engine-government-doubled-farmers-income-srawasti-news-lko6113774178","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल इंजन सरकार से दोगुनी हुई किसानों की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल इंजन सरकार से दोगुनी हुई किसानों की आय
विज्ञापन
श्रावस्ती के लक्ष्मननगर में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन एवं किसान सम्मेलन में मुख्यअतिथि का माल?
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। भाजपा पिछड़ा वर्ग व किसान सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार किसान महाविद्यालय लक्ष्मननगर में आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोड़ व पूर्व सांसद दद्दन मिश्र मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सांसद अक्षयबर लाल गोड़ ने कहा कि जहां पूर्ववर्ती सरकारों ने पिछड़ो को अति पिछड़ा बनाया और किसानों की आय में कमी कर दी। जिसके चलते खेती एक घाटे का सौदा हो गया। लेकिन डबल इंजन सरकार ने किसानों की आय को दोगुना कर दिया, जैसा कि उन्होंने वादा किया था।
इस दौरान पूर्व सांसद व अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्र ने कहा कि दशकों पुरानी लंबित सरयू नहर परियोजना हो या फिर जिले में बना कृषि विज्ञान केंद्र सब कुछ इसी सरकार में हुआ। योगी और मोदी ही देश को आगे बढ़ा सकते हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा, श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे, जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, हरिओम तिवारी, प्रवेश कुमार आर्या, पूर्व जिला अध्यक्ष शंकर दयाल पांडे सहित काफी संख्या में किसान व पिछड़े वर्ग के लोग मौजूद रहे।