{"_id":"5e4d70ac8ebc3ef2916fe529","slug":"doctor-asked-seven-thousand-rupees-for-the-operation-srawasti-news-lko5094729111","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन के लिए डॉक्टर ने मांगे सात हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन के लिए डॉक्टर ने मांगे सात हजार रुपये
विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करती राज्य महिला आयोग की सदस्य।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय में चिकित्सक ने ऑपरेशन के लिए एक मरीज से सात हजार रुपये की मांग की। इसकी शिकायत होने पर चिकित्सक ने माफी मांगी। यह सब राज्य महिला आयोग की सदस्य के सामने हुआ। यही नहीं राज्य महिला आयोग सदस्य ने जब चिकित्सालय का निरीक्षण किया कई खामियां सामने आईं, जिन्हें दुरुस्त करने का निर्देश भी दिया।
संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों से उगाही का सिलसिला रुक नहीं रहा है। कुछ दिन पूर्व एक वार्ड ब्वाय पर इमरजेंसी की दवा मरीज को बेचने का आरोप लगा। वहीं बुधवार को एक चिकित्सक की ओर से मरीज से ऑपरेशन के लिए सात हजार रुपये मांगने का खुलासा हुआ। यह खुलासा राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल के सामने हुआ। सुनीता बंसल संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने गई थीं।
इस दौरान गोपी श्याम निवासी बेलकर इकौना ने बताया कि बेटे कृष्ण बहादुर का ऑपरेशन करवाना है। सर्जन डॉ. उदयवीर सिंह ऑपरेशन के लिए सात हजार रुपये मांग रहे है। इस पर सदस्य ने संबंधित चिकित्सक को तलब किया और उनके माफी मांगने के बाद उन्हें भविष्य में ऐसी गलती न करने हिदायत दी। इसके साथ ही कृष्ण बिहारी का नि:शुल्क ऑपरेशन करने का निर्देश दिया। वहीं, मौके पर मौजूद सीएमएस डॉ. विजय कुमार को अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान पता चला कि अस्पताल में 22 सफाईकर्मी तैनात हैं। इसके बावजूद अस्पताल कैंपस में सफाई का अभाव देखा गया। ऐसे में सफाई कर्मियों का वेतन रोकने व सफाई कार्य होने पर ही वेतन देने का निर्देश दिया। वहीं महिला वार्ड में बेड पर चादर न होने ,तथा किचन में भी कई कमियां मिलने पर उसे सुधारने का एक अंतिम अवसर दिया। इस दौरान उन्होंने जन औषधि केंद्र, ओपीडी रूम, अल्ट्रासाउंड रूम, एक्सरे रूम, ब्लड बैंक, ब्लड स्टोर, एसएनसीयू रूम, ओटी रूम, आकस्मिक चिकित्सा रूम व आश्रय गृह का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, जिला प्रोवेशन अधिकारी चमन सिंह, डॉ. एनएन पांडे, महिला थाना प्रभारी आरडी मौर्य आदि मौजूद रहे।