{"_id":"5ff0a2f98ebc3e3c9429e5cf","slug":"do-not-bear-torture-this-is-the-main-idea-of-women-empowerment-srawasti-news-lko557836313","type":"story","status":"publish","title_hn":"नही सहना अत्याचार, महिला सशक्तिकरण का यही मुख्य विचार....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नही सहना अत्याचार, महिला सशक्तिकरण का यही मुख्य विचार....
विज्ञापन
श्रावस्ती। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के लिए जिले में अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला, तहसील, ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर सभाओं का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मिशन शक्ति अभियान में 23 विभाग व स्वयंसेवी संगठन शामिल हैं। जिनके द्वारा नहीं सहना अत्याचार, महिला सशक्तिकरण का यही मुख्य विचार की अलख जगाई जा रही है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने बताया कि जिले में महिलाओं व बालिकाओं को परामर्श, सुरक्षा सेवाएं, हेल्प लाइन, पुलिस सेवा, स्वास्थ्य सेवा व सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस कार्य में स्वयंसेवी संगठन 23 विभागों का सहयोग कर रहे हैं। मिशन शक्ति अभियान के तहत विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं को जानकारी दी जा रही है। इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में बाल विवाह रोकथाम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम, घरेलू हिंसा रोकथाम, पॉक्सो एक्ट, महिलाओं व बालिकाओं के प्रति छेड़छाड़ से सुरक्षा तथा महिला हेल्प लाइन नंबरों के विषय में जानकारी दी जा रही है।
महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए प्रदेश सरकार की मुहिम मिशन शक्ति ने ग्रामीण महिलाओं के साथ शहर की महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने के लिए आधार बनाया गया है। जिससे वह अपने लिए बेहतर जीवन का निर्माण कर सके। उनमें स्त्री के प्रति सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन की भावना का प्रसार हो। मिशन शक्ति इसी दिशा में प्रयासरत है। बेटा-बेटी में कोई भेद नहीं, कोख में बेटियों की हत्या और बाल-विवाह की सार्वजनिक रूप से निंदा होनी चाहिए। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जैसे प्रयासों के माध्यम से भी सरकार पूरी मजबूती से बेटियों के उत्थान के लिए संकल्पित है। उनके खिलाफ होने वाली हिंसा या अपराध की शिकायत के लिए 1090, 1098, 112, 181 जैसे तमाम विकल्प हर समय उपलब्ध हैं।