फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   DM took stock of anti-incarceration works

कटान निरोधी कार्यों का डीएम ने लिया जायजा, दिया निर्देश

Fri, 28 May 2021 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
DM took stock of anti-incarceration works
श्रावस्ती। इकौना तहसील व विकास क्षेत्र के ग्राम मध्यनगर कोटवा, मोहम्मदपुर राजा एवं भिनगा के तिलकपुर स्थित राप्ती नदी के किनारे बाढ़ खंड द्वारा कार्य कराया जा रहा है। यहां कराए जा रहे कटान निरोधी कार्य का शुक्रवार को डीएम ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होने ग्रामीणों से मिलकर उनका हाल भी जाना।
विज्ञापन

जिलाधिकारी टीके शिबु को मध्यनगर कोटवा के ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2014 व 2017 में आई बाढ़ के दौरान उनके घरों में पानी भर गया था। ग्रामीणों की कठिनाइयों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी इकौना राजेश कुमार मिश्रा को निर्देश दिया कि बाढ़ के दौरान जिनके घरों में पानी भर गया था। उनकी सूची पहले से तैयार कर लें। जिससे संभावित बाढ़ के दौरान उन्हें तत्काल राहत पहुंचाते हुए सुरक्षित स्थान पर ठहराया जा सके। जिन स्थानों पर बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित ठहराना है उन स्थानों को पहले ही देखकर चयन कर लिया जाए। वहां पर सभी व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाएं। जिससे बाढ़ आने पर पीड़ितों को कोई दिक्कत न होने पाए।
विज्ञापन

डीएम ने मध्यनगर कोटवा व लौकिहा के समीप कटाव निरोधी कार्य का जायजा भी लिया। इस दौरान पता चला कि परक्यूपॉईन स्टड का निर्माण कार्य 85.75 लाख की लागत से कराया जा रहा है। यह कार्य 13 मार्च से निर्माणाधीन है जिसे 12 जून को पूरा होना है। वहीं मोहम्मदपुर राजा में कटान निरोधी कार्य के निरीक्षण के दौरान यहां भी अभी तक 60 प्रतिशत कार्य हुआ है। यह कार्य भी 10 जून को पूरा होना प्रस्तावित है। इसकी लागत 143 लाख रुपये है। इसके पूरा होने से मझौवा सुमाल, खरगौरा गनेश, मोहम्मदपुर राजा तथा जिवनारायनपुर की करीब 10,980 आबादी, 1776 परिवार व 1457 हेक्टेयर जमीन सुरक्षित की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड विनोद कुमार को निर्देश दिया कि निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करायें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने इन दोनो कार्यों के अतिरिक्त जिले में राप्ती नदी पर जो भी कटान निरोधी कार्य

निर्माणाधीन है। उन सभी कार्यों को युद्ध स्तर पर कराकर एक सप्ताह के भीतर प्रत्येक दशा में पूरा कराने को कहा। साथ ही पूर्व में आई बाढ़ के दौरान हुई क्षति के आकलन के आधार पर पहले से ही राहत एवं बचाव कार्य व सभी तैयारियां पूरी करने व इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने का निर्देश भी दिया। इस दौरान सहायक अभियंता पंकज कुमार, अवर अभियंता महीप कुमार, प्रमोद चंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed