फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   DM stopped the salary of two absentee employees

डीएम ने अनुपस्थित दो कर्मचारियों का वेतन रोका

Tue, 15 Sep 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
DM stopped the salary of two absentee employees
श्रावस्ती। विद्युत वितरण खंड कार्यालय का मंगलवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जहां अधिशासी अभियंता देर से कार्यालय पहुंचे। वहीं दो अन्य कर्मचारी नदारद मिले। डीएम ने दोनों कर्मचारी का वेतन रोकने का निर्देश देते हुए अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड कार्यालय भिनगा का डीएम टीके शिबू ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता पावर कॉर्पोरेशन रमाशंकर मौर्य अनुपस्थित मिले। डीएम के कार्यालय पहुंचने के करीब 10 मिनट बाद अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। इस पर डीएम ने उनसे स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन

कार्यालय में उपस्थित पंजिका के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कार्यालय सहायक आरपी अवस्थी व कुसुमलता श्रीवास्तव नदारद मिली। जिनका कोई प्रार्थनापत्र अथवा सूचना पंजिका में मौजूद नहीं मिली। बिना कारण अनुपस्थित रहने पर डीएम ने दोनों कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश अधिशासी अभियंता को दिया। इसके साथ ही दोनों से स्पष्टीकरण तलब करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय के अंदर गंदगी व दीवारों पर सीलन दिखी। अधिशासी अभियंता के कार्यालय का शौचालय भी गंदा मिला। इस पर सफाई का निर्देश दिया। कार्यालय परिसर में चारों तरफ घास व झाड़ियां उगी मिली। भवन की छत पर भी घास दिखी। कार्यालय परिसर की सफाई व्यवस्था खराब नजर आई। इस पर इसे तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी कुमार हर्ष, अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed