{"_id":"5d2cc2b48ebc3e6cbf3f47fb","slug":"dm-inspection-cow-house-inspection-the-the-dm-srawasti-news-lko4709076148","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौशाला का डीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौशाला का डीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
श्रावस्ती के वर्गावर्गी स्थित गोशाला का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिलाधिकारी ने वर्गीवर्गा व महरौली गांव में बने गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां मौजूद मवेशियों की संख्या, उनके चारे व टीकाकरण की रिपोर्ट लेखपाल से मांगा। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विकास खंड क्षेत्र हरिहरपुररानी के ग्राम वर्गीवर्गा स्थित गोशाला का सोमवार को डीएम ओपी आर्य ने निरीक्षण किया। किसी मार्ग की व्यवस्था न होने पर जिलाधिकारी के साथ ही अन्य अधिकारी खेतों से होते हुए गोशाला तक पहुंचे।
इस दौरान इस दौरान उन्होंने साथ में मौजूद ग्राम पंचायत अधिकारी को जानवरों के चारा की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही लेखपाल प्रमोद मिश्रा को प्रत्येक सप्ताह गोशाला में मौजूद जानवरों की संख्या, चारे व टीकाकरण के साथ ही अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने महरौली स्थित गोशाला का भी निरीक्षण किया। वहां चारे एवं टीकाकरण के साथ ही अन्य जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान तहसीलदार भिनगा राजकुमार पांडे, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जयइंद्र सिंह, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रतीक, लेखपाल यक्षश्याम सिंह, ग्राम सचिव चंद्रकेतू सिंह व ग्राम प्रधान चेतराम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।