फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   DM inspected of Vibhutinath temple complex

विभूतिनाथ मंदिर परिसर का डीएम ने किया निरीक्षण

Fri, 19 Jul 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
DM inspected of Vibhutinath temple complex
सावन सोमवार के मद्देनजर विभूति नाथ मंदिर का जायजा लेते डीएम व एसडीएम। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। सावन के सोमवार सहित कजरी तीज मेले के लिए सभी तैयारियां अभी से पूरी कर ली जाए। जिससे मंदिर पर जलाभिषेक के लिए आने वाले भक्तों को कोई दिक्कत न हो। भक्तों के लिए मंदिर परिसर में पेयजल, स्वास्थ्य कैंप, सफाई व्यवस्था, बैरीकेटिंग एवं प्रकाश की व्यवस्था पहले से ही कर ली जाए। जिससे बेहतर ढंग से मेले को संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन

यह बातें कजरी तीज मेले व सावन के सोमवार को लेकर सिरसिया के विभूतिनाथ मंदिर पर की गई व्यवस्था को देखते हुए शुक्रवार को जिलाधिकारी ओपी आर्य ने कहीं। उन्होंने कहा कि मेले को बाधा रहित संपन्न कराने के लिए विभागीय अधिकारी अभी से तैयारी पूरी कर लें।
विज्ञापन

विगत दिनों विभूतिनाथ मंदिर परिसर में तेंदुआ के हमले में बच्ची की मृत्यु हो गई थी। इस पर डीएम ने घटना स्थल का भी जायजा लिया। पुजारी व प्रधान सहित मंदिर कमेटी के सदस्यों से मिलकर उन्होंने ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने पाए, इसके लिए आवश्यक सुझाव भी दिया। जिलाधिकारी ने प्रधान रामअधीर यादव को मंदिर के पीछे सोलर हाईमास्ट लगवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी बलरामपुर को निर्देश दिया कि वह घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए सघन निगरानी करें। डीएम ने सोहेलवा रेंज के ग्राम पटखौली के मजरा बालू पुरवा में निवास करने वाले लोगों से मिलकर उनका हाल जाना। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि यहां शाम व रात्रि में जंगली जानवर अक्सर दिखते हैं। गांव में सभी घरों में शौचालय भी नहीं है।
लाइट चली जाने पर गांव में अंधेरा हो जाता है। गांव में सोलर लाइट लगवाने के साथ ही हर घर में शौचालय बनवाया जाए। इसपर डीएम ने प्रधान को निर्देश दिया कि वह पूरे गांव का सर्वे कराकर जिन घरों में शौचालय नहीं है वहा उसका निर्माण करवाएं व ग्राम पंचायत निधि से सोलर लाइट की व्यवस्था कराएं।

इस दौरान उप जिलाधिकारी भिनगा चन्द्र मोहन गर्ग, प्रभागीय वनाधिकारी बलरामपुर, तहसीलदार भिनगा राजकुमार पांडेय, थानाध्यक्ष सिरसिया सहित राजस्व व वन विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed