{"_id":"6495e22ff1a2cd2c300bcdb7","slug":"dm-honored-the-players-srawasti-news-c-104-1-slko1050-188-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: खिलाड़ियों को डीएम ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: खिलाड़ियों को डीएम ने किया सम्मानित
Fri, 23 Jun 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
एसजीएफआई की प्रतियोगिता में खो-खो व बैडमिंटन में रोशन किया नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। जिले के खिलाड़ियों ने विगत दिनो दिल्ली, ग्वालियर व आगरा में आयोजित एसजीएफआई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। इस दौरान खो खाे में गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को शुक्रवार को डीएम ने सम्मानित किया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में खिलाड़ी विभिन्न स्तरों पर प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। खो खो व बैडमिंटन में खिलाड़ियों का चयन अंडर 19 में एसजीएफआई (स्कूल्स गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ था। इसमें प्रतिभाग कर जिले के खिलाड़ियों ने खो खो में आगरा को हराकर गोल्ड मेडल हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। जिन्हें शुक्रवार डीएम कृतिका शर्मा ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में सम्मानित किया। साथ ही सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान डीएम ने सभी खिलाड़ियों से खेल से संबंधित मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास करने का आश्वासन दिया। जिला क्रीड़ाधिकारी शिव कुमार यादव ने बताया कि 6 से 12 जून तक दिल्ली में आयोजित एसजीएफआई बालिका खो खो राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें जिले से सिम्मी आजमी ने प्रतिभाग किया। वहीं, ग्वालियर में 8 से 12 जून तक आयोजित एसजीएफआई बैडमिंटन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले से सजल श्रीवास्तव ने प्रतिभाग किया था। दोनों खिलाड़ियों ने पूरे जिले का नाम रोशन किया। जबकि 1 से 03 जून तक आगरा एकलव्य स्टेडियम में स्टेयर्स फाउंडेशन की ओर से राज्य स्तरीय इंटर स्कूल खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमे बालक एवं बालिका दोनो वर्गों में श्रावस्ती स्टेडियम की टीम विजेता रही। इस मौके पर काफी संख्या में खिलाड़ी व कोच मौजूद रहे। संवाद