फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   DM cracks down on unfit school vehicles.

Shravasti News: अनफिट स्कूली वाहनों पर डीएम सख्त

Mon, 31 Aug 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 31 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
DM cracks down on unfit school vehicles.
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने स्कूली वाहनों को दुरुस्त रखने के लिए बीएसए और डीआईओएस को निर्देश दिए हैं। उन्होंने लापरवाह विद्यालयों पर कार्रवाई करने को कहा है। वाहनों के फिटनेस में उदासीनता दिखाने वाले विद्यालयों को लाल सूची में डालने का आदेश दिया गया है। बच्चों के परिवहन के लिए ''मिशन सेफ फ्यूचर 2.0'' अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत वाहनों की विशेष जांच की जा रही है। जांच के दौरान कुल 21 वाहन अनफिट पाए गए थे। इन वाहनों को फिट कराने के लिए विभाग ने नोटिस जारी किया था। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए। बार-बार चेतावनी के बाद भी जो विद्यालय वाहनों के फिटनेस में रुचि नहीं दिखा रहे, उनकी मान्यता निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed