फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   DM and SP listened to complaints

डीएम व एसपी ने सुनीं शिकायतें

Wed, 04 Mar 2020 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
DM and SP listened to complaints
इकौना तहसील में फरियाद सुनती डीएम व एसपी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले की तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान भिनगा, इकौना व जमुनहा तहसील में कुल 214 मामले आए। इनमें से 18 मामलों का ही मौके पर निपटारा किया जा सका। शेष मामलों के निस्तारण में आंकड़ेबाजी न करने व निस्तारण संबंधित फर्जीवाड़ा मिलने पर संबंधितों पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

इकौना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारी सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुने। इसके साथ ही उसका निर्धारित समय में निराकरण कराना सुनिश्चित करें, जिससे फरियादियों को भटकना न पड़े। शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की जांच फरियादियों से उनके मोबाइल पर बात कर की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण कागज पर नहीं धरातल पर दिखना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उसका निराकरण के लिए थानाध्यक्षों को निर्देश दिया। इस दौरान इकौना में 113 प्रार्थना पत्र आए। इसके सापेक्ष मात्र 09 शिकायतों का निपटारा मौके पर किया जा सका। वहीं भिनगा तहसील में 65 शिकायतें आईं, जिनमें से मौके पर ही चार का निपटारा किया गया। तहसील जमुनहा में 36 शिकायतों के सापेक्ष पांच शिकायतों का निपटारा किया गया। इस मौके पर सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed