{"_id":"62487f2e310a3f51f449bff1","slug":"dm-and-sp-inspected-the-examination-centers-srawasti-news-lko62429204","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में संचालित बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों का सच जानने के लिए डीएम ने एसपी के साथ शुक्रवार को कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ संचालित परीक्षाओं का हाल जाना बल्कि वहां डबल लॉक में रखे प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
जिलाधिकारी नेहा प्रकाश पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य के साथ शुक्रवार को जिले में संचालित हाईस्कूल एंव इंटरमीडिएट परीक्षा की हकीकत जानने के लिए कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनता इंटर कॉलेज पटना खरगौरा, काशी विश्वनाथ इंटर कॉलेज खैराकला, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज गिलौला, प्रेम कुमार शुक्ला इंटर कॉलेज एकघरवा, जगतजीत इंटर कॉलेज, इकौना, चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज कटरा श्रावस्ती, राहुल स्मारक पब्लिक इंटर कॉलेज असईपुरवा, व अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने उपस्थित प्रधानाचार्यों, केंद्र व्यवस्थापकों एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट को पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि डबल लॉक की सुरक्षा मानक के अनुरूप सुनिश्चित कराई जाए। यह भी देखें की प्रश्न पत्र हर हाल में सुरक्षित रहें। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि प्रत्येक दशा में स्वयं की उपस्थिति में ही डबल लॉक से प्रश्नपत्रों को निकलवाएं। साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा दिये गये निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन कराएं। यदि किसी भी केंद्र व्यवस्थापक या सह केंद्र व्यवस्थापक द्वारा लापरवाही बरतने की शिकायत मिली तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर संबंधित स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक व विद्यालय के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।