फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   DM and SP heard problems in Revlia village

रेवलिया गांव में डीएम व एसपी ने सुनीं समस्याएं

Thu, 31 Dec 2020 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
DM and SP heard problems in Revlia village
श्रावस्ती। भिनगा के रेवलिया गांव का गुरुवार को डीएम व एसपी ने निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों ही अधिकारियों ने ग्रामीणों व किसानों से मिल कर उनका हाल भी जाना। दोनों ही अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए मातहतों को आवश्यक निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के ग्राम रेवलिया का गुरुवार को जिलाधिकारी टीके शिबु व पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने मातहतों के साथ निरीक्षण किया। जहां उन्होंने ग्रामीणों व किसानों से मिल कर उनका हाल जाना गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव राप्ती की कटान से प्रभावित रहा है। इससे किसानों के सामने तमाम समस्याएं बनी रहती हैं। इस पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर नदी की कटान का जायजा भी लिया। इसके साथ ही ग्रामीण व किसानों की समस्याओं को सुनकर उसके निराकरण के लिए तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी भिनगा प्रवींद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक भिनगा बृजेश द्विवेदी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed