फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Divyang children showed talent in competition

दिव्यांग बच्चों ने प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Tue, 03 Dec 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Divyang children showed talent in competition
जूनियर हाईस्कूल भिनगा में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते नि:शक्त बच्चे। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जूनियर हाईस्कूल भिनगा के खेल मैदान में मंगलवार को विश्व विकलांग दिवस पर क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी शुरूआत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने की। इस दौरान मुख्य रूप से प्रभारी सीडीओ मौजूद रहे। क्रीड़ा प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि दिव्यांग बच्चों को उचित मंच मिले तो उनकी प्रतिभा और निखर के सामने आएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी व जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं है। यह बातें आज खेल मैदान में दिव्यांग बच्चों को देख कर कही जा सकती है। इन्होंने सामान्य बच्चों की भांति अद्भुत प्रतिभा छिपी हुई है। यदि इन्हें उचित मंच मिले तो निश्चित ही यह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं।
विज्ञापन

हम सभी का कर्तव्य है कि इन बच्चों को सामान्य वातावरण में सामान्य बच्चों के साथ पढ़ने लिखने एवं खेलने का मौका दे। जिससे यह बच्चे भी देश के लिए बेहतर नागरिक के रूप में तैयार हो सके। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि अपनी गंभीर दिव्यांगता के कारण हीन भावना से ग्रस्त रहने वाले यह बच्चे धीरे धीरे समाज की मुख्य धारा से अलग पड़ जाते हैं। यदि इन्हें अवसर दिया जाए तो यह अपनी क्षमता के आधार पर सामान्य बच्चों से आगे निकल सकते हैं। जिला समन्वयक अजीत कुमार उपाध्याय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में प्रतिभागिता से इन बच्चों को आत्मबल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बच्चे रहे विजेता
जूनियर हाईस्कूल भिनगा में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में परिषदीय विद्यालयों में नामांकित दिव्यांग बच्चों के साथ ही एक्सीलेरेटेड लर्निंग कैंप के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान कुर्सी दौड़ में तमरीन प्रथम, असफाक द्वितीय व सलीम तृतीय स्थान पर रहे। कुर्सी दौड़ जूनियर में रूबीना प्रथम, अल्ताफ द्वितीय एवं मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ दृष्टिहीन बच्चों में सलीम प्रथम, असफाक द्वितीय एवं प्रभु तृतीय रहे। 50 मीटर दौड़ दृष्टिहीन में इलियास प्रथम, हरीश द्वितीय व हनीफ तृतीय रहे। 50 मीटर दौड़ बालक दृष्टिहीन में विनोद प्रथम, संदीप द्वितीय व आशाराम तृतीय रहे। 50 मीटर दौड़ श्रवण दिव्यांग बालिका सीनियर में हासिमा प्रथम, रिहाना द्वितीय व कंचन तृतीय रहीं। 50 मीटर दौड़ बालिका श्रवण दिव्यांग जूनियर में मानवी प्रथम, रूबीना द्वितीय एवं खुशी तृतीय रहीं। जलेबी दौड़ बालक एवं बालिका जूनियर में जीशान प्रथम, रूबीना द्वितीय एवं सुशीला तृतीय रहीं। जलेबी दौड़ बालक-बालिका सीनियर में सलीम प्रथम, मोहित द्वितीय एवं असफाक तृतीय रहे। जिन्हें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व प्रभारी सीडीओ ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर धर्मेंद, सुजीत, कृष्ण मणि, प्रदीप, बलवन्त, विनोद कुमार, प्रतिभा सिंह, वार्डन अनिल कुमार, शैलेंद्र शर्मा, अशोक पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed