{"_id":"69bae8bd4026422351075775","slug":"district-satyagraha-public-dialogue-yatra-will-be-held-today-shravasti-news-c-104-1-srv1004-118772-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: परीक्षा में 20,210 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: परीक्षा में 20,210 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
Wed, 18 Mar 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय पटना में परीक्षा देते विद्यार्थी
श्रावस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया। बुधवार को कुल 1,29,180 विद्यार्थियों ने दो पालियों में परीक्षा दी। वहीं 20,210 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
जिले के 984 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों में पंजीकृत कुल 1,49,390 में से 1,29,180 विद्यार्थी उपस्थित रहे। वहीं 20,210 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली की परीक्षा में कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों ने सामाजिक विषय की परीक्षा दी। वहीं, द्वितीय पाली में कक्षा दो से आठ तक के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। बीएसए अजय कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराई गई है।