फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   district hospital visit

संयुक्त जिला अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

Wed, 30 Oct 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
district hospital visit
श्रावस्ती। अस्पताल में मरीजों की जांच कर उन्हें समय से सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाए, ताकि इलाज के लिए दौड़ भाग न करना पड़े। यदि किसी भी चिकित्सक अथवा पैरामेडिकल कर्मचारी की कोई शिकायत मिली तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह बातें बुधवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा के औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने कहीं। उन्हाेंने महिला वार्ड में जाकर संस्थागत प्रसव वाली महिलाओं से वार्ता की। जहां उन्होंने अस्पताल में बुधवार को दिए गए नाश्ते के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही संस्थागत प्रसव कराने वाली महिलाओं को नाश्ते के दौरान दिए गए दूध का विवरण भी तलब किया।
विज्ञापन

किचन में मरीजों के लिए बनाये जा रहे भोजन के गुणवत्ता की भी जांच की। इसके बाद जनरल वार्ड पुरुष, डायलिसिस केन्द्र, एक्सरे कक्ष, पैथालॉजी, पंजीकरण व दवा वितरण केंद्र सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इसके साथ ही सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित चिकित्सक व पैरामेडिकल कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed