{"_id":"5f9adb068ebc3e9bd760ce2c","slug":"district-divided-into-23-sectors-for-baravafat-srawasti-news-lko5476193129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारावफात के लिए 23 सेक्टर में बांटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारावफात के लिए 23 सेक्टर में बांटा जिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। बारावफात के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। इसके लिए जिले को 23 सेक्टर में बांटा गया है। त्योहार को लेकर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। वहीं थाना व पुलिस चौकी स्तर पर शांति समिति की बैठक की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस अधिकारी व कर्मी प्रमुख बाजारों में रूट मार्च कर लोगों से शांति पूर्वक त्योहार मनाने की अपील कर रहे हैं।
बारावफात के त्योहार को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी टीके शिबु ने जिले को 23 सेक्टरों में बांटा है। इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात कर उन्हें अपने अपने क्षेत्रों में मौजूद रहकर त्योहार को संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है। यह सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्रों में पैनी नजर रख कर त्योहार को शांति ढंग से संपन्न कराएंगे।
वहीं सभी उपजिलाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में ओवर ऑल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जो अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर पैनी नजर रखते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएंगे। तहसील इकौना में प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव, तहसील भिनगा में मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह एवं तहसील जमुनहा में अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन
वहीं इकौना कस्बे में गुरुवार को बारावफात के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस व पीएसी के जवानों की ओर से मार्च पास्ट किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना एमपी शर्मा व थानाध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में जवानों ने नगर के प्रमुख मार्गों पर मार्च पास्ट किया।
इस दौरान त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने व लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से मुस्तैद रहने का अहसास दिलाया। इसके साथ ही जिले के थानों व पुलिस चौकियों में शांति समिति की बैठक की गई। जिसमें मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से बारावफात के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।