{"_id":"659aeb909cc81d505701700d","slug":"distributed-blankets-srawasti-news-c-104-1-srv1001-3027-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: डीएम ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: डीएम ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
Sun, 07 Jan 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में शीतलहर का प्रकोप जारी है। ऐसे में गरीबों की मदद के लिए जिला प्रशासन ने इमदाद के हाथ बढ़ा दिए हैं। शनिवार को गिलौला के उच्च प्राथमिक विद्यालय रत्नापुर पहुंचीं डीएम ने गरीबों को कंबल प्रदान किया।
इस दौरान डीएम कृतिका शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन गरीब व असहायों की मदद के लिए तत्पर है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो। इसके लिए जिला प्रशासन लगातार कंबल वितरण करा रहा है। इतना ही नहीं लोगों की सुविधा के लिए जिले के सभी प्रमुख स्थानों व चिन्हित स्थलों पर अलाव जलवाया जा रहा है। इस कार्य में कहीं कोई लापरवाही न हो इसके लिए संबंधित एसडीएम सहित ईओ डा. अनीता शुक्ला को निर्देश दिया गया है।