फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Disclosure of illegal logging in Sohelwa Wildlife Division

सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग में अवैध कटान का हुआ खुलासा

Sun, 26 Sep 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Disclosure of illegal logging in Sohelwa Wildlife Division
सिरसिया (श्रावस्ती)। बंगाल टाइगर के लिए रिजर्व सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग में प्रतिबंधित पेड़ों की कटान थमने का नाम नहीं ले रही है। इसका खुलासा करते हुए पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से टीम ने बारह बोटा सागौन, दो मोटर साइकिल, फेंटा व कुल्हाड़ी बरामद की।
विज्ञापन

सोहेलवा जंगल में मानव प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित है। इसके बावजूद माफियाओं द्वारा वन विभाग को चकमा देकर जंगल से साल, खैर व सागौन सहित अन्य प्रतिबंधित पेड़ों को काटा जा रहा है। जिसकी लगातार मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए पश्चिमी सोहेलवा वनक्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी प्रेम शंकर तिवारी द्वारा मुखबिरों को लगाया गया था। रविवार सुबह वन क्षेत्राधिकारी को मुखबिर से सूचना मिली कि बिल्ली बीट मे कुछ लोगों द्वारा सागौन का पेड़ काटा जा रहा है। जिसका बोटा बना कर माफिया कहीं ले जाने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना के बाद रेंजर ने वन दरोगा ओमप्रकाश मिश्रा सहित राजपुर पुलिस चौकी पर तैनात प्रधान आरक्षी कौशल सिंह, आरक्षी राम सजीवन के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर छापा मारा। जहां से टीम द्वारा 12 बोटा सागौन की लकड़ी, दो मोटर साइकिल, दो फेटा व एक कुल्हाड़ी बरामद की। इस दौरान टीम ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान मल्हीपुर थाना क्षेत्र के भरथा रोशनगढ़ निवासी सकील, भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मछरिहिवा निवासी इतवरी, त्रिभुवन, मनोहर लाल व गंगादीन के रूप में हुई। जिन्हें टीम द्वारा लकड़ी व मोटर साइकिल सहित पश्चिमी सोहेलवा वन कार्यालय लाया गया। लकड़ी व मोटर साइकिल को सीज करते हुए पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध वन अधिनियम में मामला दर्ज कर उन्हें रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed