फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   dirtyness

वार्ड में गंदगी नहीं, गंदगी बनी वार्ड की पहचान

Sun, 23 Feb 2020 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
dirtyness
श्रावस्ती। नगर पालिका भिनगा के वार्ड नंबर चार मोहल्ला चिकवा में रहने वाले लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। यहां गंदगी ही इस वार्ड की पहचान है। जगह जगह लगे कूड़े के ढेर, चोक नालियां व उनसे उठने वाली दुर्गंध में लोगों का सास लेना भी दूभर बना हुआ है। लगातार शिकायतों के बाद भी न तो सफाई कर्मी मोहल्ले में आ रहे हैं, और न ही अधिकारी ही समस्या पर ध्यान दे रहे हैं। इसके चलते चिकवा मोहल्ला में रहने वाले लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं।
विज्ञापन

भिनगा नगर को कागजों में स्वच्छ व निर्मल नगर होने का गौरव प्राप्त है, जबकि नगर में बसे वार्ड नंबर चार मोहल्ला चिकवा में समस्याओं का अंबार लगा है। यहां न तो लोगों को ढंग से जलापूर्ति मिल रही है, और न ही वार्ड की नियमित सफाई कराई जा रही है। यहां लगे ज्यादातर स्टैंड पोस्ट या तो नालियों पर लगाए गए हैं, या फिर उनके आसपास कीचड़ व गंदगी है। वार्ड में लगे ज्यादातर हैंडपंप भी खराब हैं।
विज्ञापन

जिनकी मरम्मत नहीं कराए जाने के कारण लोग स्वच्छ पेयजल के लाभ से भी वंचित हो रहे हैं। वार्ड में लगी ज्यादातर स्ट्रीट व सोलर लाइट खराब हैं। जिन्हें दुरुस्त कराने की जरूरत नगरपालिका प्रशासन महसूस नहीं कर रहा है। वार्ड में खाली पड़ी भूमि कूड़ा घर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां मोहल्लेवासियों की ओर से अपने घरों का कूड़ा फेंका जा रहा है नालियों की सफाई न होने से उनमें झाड़ियां उग चुकी हैं। वार्ड के मार्गों व उनके किनारे व्याप्त गंदगी से लोगों का सास लेना भी दूभर बना हुआ है। मोहल्लेवासियों की ओर से कई बार इसकी शिकायत भी नगरपालिका प्रशासन से की गई, लेकिन उनकी समस्याओं को नजर अंदाज किया जा रहा है। इससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed