फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Digital libraries will be opened in 161 villages, making preparation for competitive exams easier.

Shravasti News: 161 गांवों में खुलेगी डिजिटल लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

Mon, 22 Sep 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Digital libraries will be opened in 161 villages, making preparation for competitive exams easier.

विज्ञापन

श्रावस्ती। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लखनऊ, दिल्ली, प्रयागराज जैसे बड़े शहरों का रुख करने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें गांव में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की पूरी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए तराई के गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी खुलेगी। पहले चरण में 397 गांवों में से 161 में डिजिटल लाइब्रेरी विकसित की जाएगी।
जिले में बेहतर शिक्षण संस्थान व कोचिंग सेंटर न होने से होनहारों को बड़े शहरों का रुख करना पड़ता। इससे उनके परिवार को हर महीने आर्थिक संकट से भी जूझना पड़ता है। ऐसे छात्रों के लिए शासन की ओर से गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की पहल काफी मददगार साबित होगी। पहले चरण में जिले की 397 ग्राम पंचायतों में से 161 के पंचायत भवनों में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने की कवायद शुरू की गई है। डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना पर प्रति गांव चार लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। लाइब्रेरी में 90 हजार की एनबीटी पब्लिकेशन की किताबें, 90 हजार की अन्य पब्लिकेशन की किताबें व 20 हजार रुपये की कानूनी किताबें मौजूद रहेंगी। (संवाद)
विज्ञापन


इनसेट-
कंप्यूटर आदि के लिए दो लाख रुपये से देगा यूपी डेस्को
डिजिटल लाइब्रेरी में इंटरनेट सुविधा के साथ कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, कुर्सी आदि की भी व्यवस्था रहेगी। कंप्यूटर समेत अन्य उपकरणों के आपूर्ति की जिम्मेदारी यूपी डेस्को को दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से पंचायत भवनों के चयन व आर्डर देने के 90 दिन के भीतर सभी किताबें व उपकरण में लाइब्रेरी में पहुंच जाएंगी। डिजिटल लाइब्रेरी के संचालन की जिम्मेदारी पंचायत सहायक पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-

बड़े संस्थानों की चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं

जिला समन्वयक राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी में एनबीटी पब्लिकेशन, एनसीआरटी समेत प्रमुख पब्लिकेशन की प्रतियोगी किताबों के साथ-साथ ध्येय जैसे बड़े कोचिंग संस्थानों की ऑनलाइन कक्षाएं भी चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed