फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Dialysis service was found closed, water tank also dried up

Shravasti News: डायलिसिस सेवा मिली बंद, पानी टंकी भी सूखी

Wed, 27 May 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 27 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dialysis service was found closed, water tank also dried up
जिला चिकित्सालय में मरीजों से पूछताछ करते सीएमओ। - फोटो : जिला चिकित्सालय में मरीजों से पूछताछ करते सीएमओ।
श्रावस्ती। जिला चिकित्सालय का मंगलवार को सीएमओ डॉ. एके सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कमियां उजागर हुईं। इस पर सीएमओ ने जिम्मेदारों को व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाएं परखने के लिए सीएमओ सुबह 11:40 बजे जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने ओपीडी कक्ष, जनरल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम का निरीक्षण किया। यहां पर मरीजों से बात कर उनसे मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। डायलिसिस यूनिट के निरीक्षण में पता चला कि इसका संचालन कई दिनों से बंद है। इसी कारण डायलिसिस सुविधा भी प्रभावित है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। इसी तरह से शौचालय व अन्य स्थानों पर पानी की समस्या दिखी। इसकी जानकारी लेने पर पता चला कि अस्पताल परिसर में बनी पानी की टंकी खाली होने से जलापूर्ति बाधित है। अस्पताल परिसर और विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल व्यवस्थाओं को ठीक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुन: निरीक्षण के दौरान यह समस्याएं मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर डॉ. केडी सिंह, फार्मासिस्ट जेपी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed