फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Dial 100 recovered in pothole, two injured workers

डायल 100 वाहन खड्ड में पलटा, दो कर्मी घायल

Sat, 03 Aug 2019 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Dial 100 recovered in pothole, two injured workers
दिकौली के पास हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन। - फोटो : SRAWASTI
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सड़क पर घूम रहे मवेशी को बचाने के दौरान डायल 100 वाहन अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक व बैठे पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बुधवार की रात डायल 100 वाहन चालक अमर नाथ पीआरडी जवान माता प्रसाद के साथ गश्त पर निकला था। देर रात गश्त के दौरान भिनगा बहराइच फोरलेन स्थित दिकौली मोड़ के निकट सामने से अचानक एक मवेशी आ गया। उसे बचाने के प्रयास में अमरनाथ वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे वाहन अनियंत्रित हो मार्ग किनारे जाकर खड्ड में पलट गया। इससे वाहन पर सवार अमरनाथ व माता प्रसाद घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने चालक व पीआरडी जवान को वाहन से निकाला व सूचना सोनवा पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को सीएचसी सोनवा पहुंचाया। जहां से पीआरडी जवान को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सोनवा राजकुमार पांडेय ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed