फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Dharmendra and Swarnalata champion in the race

दौड़ में धर्मेंद्र व स्वर्णलता चैंपियन

Mon, 24 Jan 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra and Swarnalata champion in the race
श्रावस्ती के स्पोर्टस स्टेडियम भिनगा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिमभाग करते छात्र व - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। जिसके दूसरे दिन विजेता प्रतिभागियों को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिला पूर्ति अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में आयोजित खेल प्रतियोगिता के दौरान 1500 मीटर दौड़ (पुरुष) में धर्मेंद्र कुमार प्रथम व सुरेश यादव द्वितीय तथा इकबाल अहमद तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर रेस में धर्मेंद्र प्रथम, इकबाल द्वितीय व हरीश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर में मुकेश कुमार प्रथम, राजकुमार तिवारी द्वितीय, शकील तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर में आशीष यादव प्रथम, मोहम्मद आलम द्वितीय व मोहम्मद सलमान सिद्दीकी तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर में आशीष यादव प्रथम, दिव्यांशु देव द्वितीय व मोहम्मद सलमान सिद्दीकी तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वहीं महिला वर्ग में 800 मीटर में अंशु मौर्य प्रथम, हेमा शर्मा द्वितीय, उजमा बानो तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर में स्वर्णलता पांडे प्रथम, अंशु मौर्य द्वितीय, रुचि तृतीय पर रहीं। 200 मीटर में रेनू यादव प्रथम, अश्मिता मौर्या द्वितीय, रुचि तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि 100 मीटर में स्वर्णलता पांडे प्रथम, रेणु यादव द्वितीय व प्रिया राणा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं फुटबाल में मुकद्दर अली की टीम विजेता व अकील अहमद की टीम उपविजेता रही। खो-खो पुरुष में मोहम्मद आलम की टीम विजेता और अरविंद कुमार की टीम उपविजेता रही। खो-खो महिला में स्वर्णलता पांडे की टीम विजेता और आराधना राणा की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय ने विजेताओं को पदक, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीवन में बच्चों को ऐसी प्रतियोगिताओं में जरूर भाग लेना चाहिए। इससे उनका मानसिक व शारीरिक विकास होता है। साथ ही वह खेल के प्रति जागरूक होते हैं। खेल खेलने से व्यक्ति स्वस्थ और निरोगी रहता है। इसलिए आवश्यक है विद्यालयों में ऐसी प्रतियोगिताएं कराई जाएं। जिससे बच्चों में खेल के प्रति रुझान बढ़े और खेल की जानकारी हो। इस मौके पर श्रवण कुमार, नीतीश कुमार, फुटबाल कोच मोहम्मद मुस्लिम एवं खो-खो कोच जगसेर सैनी सहित अन्य लोग मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed