{"_id":"5e4ec9e38ebc3ef27b33394b","slug":"devotees-will-gather-in-temples-on-mahashivaratri-srawasti-news-lko509670934","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ेंगे श्रद्धालु
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के लिए सज कर तैयार विभूतिनाथ मंदिर।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। महाशिवरात्रि पर शुक्रवार भोर से ही शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। सिरसिया के विभूतिनाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों पर शिव भक्तों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति सहित प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वहीं दुकानदारों ने भी मंदिर के आसपास अपनी दुकान सजा ली है।
देवाधिदेव महादेव की आराधना का पावन पर्व महाशिवरात्रि शुक्रवार को पड़ रही है। इस बार महाशिवरात्रि सभी के लिए शुभ फल देने वाली है। इस दिन भगवान शिव की आराधना करने वाले प्रत्येक भक्त को धन, धान्य व ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। ऐसे में जिले के सभी शिवालयों को सजाया जा चुका है। महाशिवरात्रि पर्व पर प्रमुख शिवालयों में शिवभक्तों की भारी भीड़ एकत्र होगी। इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
इस बारे में शिवाला शिवजी महराज के पुरोहित पंडित शेर बहादुर तिवारी बताते हैं कि शिव की आराधना में दिन के दूसरे, तीसरे व चौथे प्रहर के साथ ही सायंकालीन पूजा का विशेष महत्व है। इसलिए जो भी शिव भक्त निर्जला व्रत रखकर रात जागरण करेंगे, उन्हें शिव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर जिले के सिरसिया विकास क्षेत्र स्थित पांडव कालीन विभूतिनाथ मंदिर के साथ ही गिलौला के सदाशिव महादेव, इकौना के बेचूबाबा व जमुनहा क्षेत्र के जगपतिनाथ मंदिर व भिनगा के काली मंदिर शिवाला, मुंडा शिवाला, तीन शिवाला, मयूर मंदिर, बगुरैंया स्थित शिवाला श्रीशिवजी महराज तथा अन्य मंदिरों में सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। महाशिवरात्रि पर्व पर विभूतिनाथ सहित सदाशिव, बेचूबाबा व जगपतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्तों का जत्था गुरुवार शाम से ही रवाना हो रहा है।
विज्ञापन
27 मंदिरों पर होगी विशेष चौकसी
महाशिवरात्रि पर विभूतिनाथ, भिनगा काली मंदिर, व्यास भवन, टंड़वा महंथ, सेवकदास कुट्टी, दोंदरा, प्रघट दास कुट्टी, भंगहा शिव मंदिर, लक्ष्मनपुर शिव मंदिर, बेचू बाबा मंदिर, बड़ा शिवाला मंदिर इकौना, मोहल्ला घौसी शिव मंदिर इकौना, सीताद्वार, सुविखा, हरिहरपुर नहर, चंद्रावां, सदाशिव मंदिर, झारखंडी मंदिर, जगपतीनाथ मंदिर, जंगलदास कुट्टी, गिरंट बाजार, कथरामाफी, जयनगर कुट्टी, ददौरा, दुर्गापुर, रामगढ़ी, रत्नापुर व नासिरगंज शिवमंदिर पर विशेष निगरानी कराई जाएगी। इसके साथ ही विभूतिनाथ जाने वाले सभी मार्ग पर थोड़ी थोड़ी दूरी पर पुलिस कर्मियों को भ्रमणशील रखा गया है। इस संबंध में एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि भिनगा नगर व इकौना में मजिस्ट्रेट व पुलिस की निगरानी में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। महाशिवरात्रि के मद्देनजर बुधवार को एएसपी ने भिनगा नगर के कई मंदिरों का जायजा लिया। इस दौरान मोहल्ला दर्जी शिवमंदिर के आसपास गंदगी देखकर उन्होंने नगर पंचायत के कर्मचारियों को उसे तत्काल साफ करने को कहा। इसके साथ ही प्रभारी निरीक्षक को कानून व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी।