फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Desolate house in hope of permanent house, new one is not known

Shravasti News: पक्के घर की आस में उजाड़ा आशियाना, नए का पता नहीं

Wed, 02 Aug 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 02 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Desolate house in hope of permanent house, new one is not known
श्रावस्ती। पक्के घर की उम्मीद में 390 गरीबों ने अपना पुराना आशियाना तोड़ दिया। दूसरी किस्त न मिलने से अब वह बेघर हो गए हैं। वहीं दूसरी किस्त कब आएगी, इसकी भी उन्हें कोई जानकारी नहीं दे रहा है।नगर क्षेत्र में रहने वाले 5,875 गरीबों को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ देने लिए चिह्नित किया गया था। इनमें से 390 को घर बनाने के लिए Iमार्च Iमें पहली किस्त के रूप में पचास हजार रुपये दे दिए गए। इससे उत्साहित लाभार्थियों ने अपना पुराना घर तोड़कर नए आवास के लिए नींव भरवाना शुरू कर दी। इस बीच वह दूसरी किस्त के एक लाख पचास हजार रुपये का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन

पैसे के अभाव में निर्माण कार्य रुक गया। कई माह बीत गए पर दूसरी किस्त नहीं आई। अब बरसात में इन लोगों को चिंता है कि बच्चों के लिए कैसे छत का इंतजाम करें।
विज्ञापन


यह है नियम
चयनित गरीबों को पहली किस्त के तौर पर पचास हजार रुपये दिए जाते हैं। काम पूरा होते ही एक लाख पचास रुपये की दूसरी किस्त जारी की जाती है। इस राशि से काम करवाने के बाद मकान की रंगाई के लिए पचास हजार रुपये की तीसरी किस्त दी जाती है। जिले में अब तक 390 लोगों को दूसरी व 692 को तीसरी किस्त का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी किस्त के लिए प्रस्ताव की तैयारी है। जल्द ही सभी 390 लोगों के खाते में पैसा पहुंचेगा।
- पीयूष कुमार जायसवाल, एसडीएम भिनगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed