{"_id":"5d45c0648ebc3e6cb12ea8cd","slug":"deputy-ranger-found-dead-in-residence-srawasti-news-lko4744921141","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास में मृत मिले डिप्टी रेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास में मृत मिले डिप्टी रेंजर
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। श्रावस्ती में तैनात डिप्टी रेंजर की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव शनिवार की सुबह आवास में पड़ा मिला। पुत्र की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। फिलहाल मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
देवरिया जिला निवासी श्रेयांश यादव (55) श्रावस्ती में डिप्टी रेंजर के पद पर तैनात थे। वह इकौना थाना क्षेत्र के टड़वा महंथ के सीताद्वार मंदिर के पास बने आवास में रह रहे थे। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह आवास में सो गए थे। जिनकी रात में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह देर तक आवास से बाहर न निकलने पर आसपास के लोगों ने अंदर जाकर देखा तो उन्हें मृत पाया।
इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने इकौना पुलिस सहित उनके परिवारीजनों को दी। वहीं आवास पर पहुंचे डिप्टी रेंजर के पुत्र बहुश्रुत यादव ने पिता की मौत को संदिग्ध मानते हुए इकौना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही करणों का पता चल सकेगा। घटनास्थल से सभी संदिग्ध वस्तुओं को एकत्र कर जांच के लिए भेजा गया है।
वहीं डिप्टी रेजर के आवास पर काम करने वाले एक स्थानीय युवक ने बताया कि उनकी रात से ही तबीयत खराब लग रही थी। दवा भी चल रही थी, सुबह जब आवास पहुंचा तो देखा कि उनकी मौत हो गई है।